लखनऊ में हवा की सेहत बेहद खराब, यहां देखें- कब कितना रहा एक्यूआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की हवा पिछले 72 घंटे से ‘बहुत खराब’ बनी हुई है। कोहरा के चलते हवा में बढ़ी नमी से हवा में सूक्ष्म कणों की मौजूदगी बढ़ गई है। इससे हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार 300 के ऊपर होने के बाद भी प्रदूषण से निबटने की कवायद शुरू नहीं हो पाई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक 19 दिसंबर को एक्यूआई 270 बना हुआ था। इससे पहले एक्यूआई बारिश के चलते 200 के नीचे भी रिकॉर्ड हुआ। वहीं 20 दिसंबर को यह बढ़कर 327 हो गया।
इसका सीधा मतलब लखनऊ की हवा के बहुत खराब हो जाने से है। 20 दिसंबर के बाद से लगातार एक्यूआई 300 के ऊपर ही बना हुआ है। 21 दिसंबर को यह बढ़कर 362 पर भी पहुंच चुका है, जोकि हवा के खतरनाक होने का इशारा हैै। 22 दिसंबर को एक्यूआई 349 रिकॉर्ड हुआ है। पिछले 24 घंटे की तुलना में इसमें मामूली कमी है। पिछले 72 घंटे में यह दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित हवा वाला दिन रिकॉर्ड हुआ है।
48 घंटे से अधिक हवा बिगड़ने पर कार्रवाई जरूरी
सीपीसीबी के प्रोेटोकॉल के मुताबिक, अगर हवा लगातार 48 घंटे तक प्रदूषित बनी रहती है तो एक्शन प्लान लागू कर कार्रवाई होनी चाहिए। 48 घंटे से अधिक समय होने के चलते इस कवायद की जरूरत अब लखनऊ में है।
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रामकरन का कहना है कि पहले भी जब वायु प्रदूषण बढ़ा था तो उसे कम करने के उपाय किए गए थे। फिर से सर्वे कराकर प्रदूषण कम करने की कार्रवाई की जाएगी।
लाल बाग में खतरनाक हुई हवा
दिसंबर एक्यूआई असर
19 270 खराब
20 327 बहुत खराब
21 362 बहुत खराब
22 349 बहुत खराब
लालबाग में खतरनाक हुई हवा
इलाका एक्यूआई असर
अलीगंज 267 खराब
लालबाग 405 खतरनाक
गोमतीनगर 356 बहुत खराब