{"_id":"5fbf95f88ebc3e74f6226284","slug":"air-marshal-rajesh-kumar-inspected-the-airstrip-of-purvanchal-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर मार्शल ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी का निरीक्षण, डीएम-एसपी के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर मार्शल ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी का निरीक्षण, डीएम-एसपी के साथ की बैठक
Thu, 26 Nov 2020 05:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Nov 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
डीएम एसपी के साथ बैठक करते एयर मार्शल राजेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर में वायुसेना प्रयागराज कमांड के एयर मार्शल राजेश कुमार ने गुरुवार को लखनऊ से गाजीपुर के हल्दिया तक निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कूरेभार के पास बन रही हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इसे आपात स्थिति में फाइटर प्लेन उतारने की तैयारी माना जा रहा है।
विज्ञापन
एयर मार्शल ने जिले के आलाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वे हवाई पट्टी पर सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे। निरीक्षण के बाद एयर मार्शल ने डीएम रवीश गुप्ता, एसपी शिवहरी मीणा व यूपिडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई हवाई पट्टी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन