फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air india flight had some technical problem in cockpit

Lucknow News: कॉकपिट में गड़बडी से हैदराबाद की उड़ान रनवे से वापस लौटाई, कैंसिल

Sun, 13 Jul 2025 04:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
air india flight had some technical problem in cockpit

विज्ञापन
लखनऊ से हैदराबाद जा रही थी उड़ान, 150 यात्री थे
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। इससे विमान को रनवे से वापस लौटाया गया तथा जांच-पड़ताल के बाद विमान को अंततः कैंसिल कर दिया गया। फ्लाइट में 150 यात्री थे। सूत्र बताते हैं कि कॉकपिट में कुछ तकनीकी दिक्कतें आने से ऐसा किया गया।
अहमदाबाद में एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के हादसे के शिकार होने के बाद विमान सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। खासतौर पर एअर इंडिया की सेवाओं पर असर पड़ रहा है। विमानों की सघन जांच चल रही है। साथ ही पायलट भी ऐहतियात बरत रहे हैं। इसी क्रम में रविवार लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर सुबह 10:55 बजे हैदराबाद पहुंचने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-2816 की बोर्डिंग हो गई थी। विमान में 150 यात्री बैठ चुके थे और विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था। लेकिन उड़ान से पहले ही पायलट को विमान के कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ। इस पर उसने तत्काल एटीसी को इसकी सूचना दी। इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने मोर्चा संभाला, लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। अंततः उड़ान को रद्द कर दिया गया। जब इसकी जानकारी विमान में सवार यात्रियों को हुई तो वह हंगामा करने लगे। सूत्रों ने बताया कि हंगामा बढ़ता देख एयरलाइन्स अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें किसी तरह समझाया बुझाया।
विज्ञापन


यात्रियों को दिया रिफंड
सूत्रों के अनुसार विमान के कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया है, जबकि कुछ यात्रियों को टिकट के पैसे भी रिफंड कर दिए गए हैं।होटल में ठहराए गए यात्रियों को एयरलाइंस अधिकारियों ने दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया है। पायलट की सतर्कता के चलते विमान हादसे का शिकार होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार कैंसिल हो रही हैं उड़ानें
एअर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-लखनऊ फ्लाइट आईएक्स-1219 पिछले हफ्ते तीन दिन निरस्त हुई। यह फ्लाइट रोजाना रात 11:50 बजे लखनऊ पहुंचती है। इसके साथ ही लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-1235 भी लगातार रद्द हो रही है, जो रात 12:20 बजे अमौसी से उड़ान भरती है। इसके अतिरिक्त एअर इंडिया की दिल्ली से चलने वाली दो नियमित उड़ानें एआई-2460 और एआई-2461 भी लंबे समय से रद्द चल रही है। लखनऊ-दुबई रूट की उड़ानें आईएक्स-193 और आईएक्स-194 भी कई बार कैंसिल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed