{"_id":"5d0c8c948ebc3e66b12ace65","slug":"air-force-sainik-martyr-putali-cremated-in-his-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पुताली का राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार, क्रैश हुए विमान में हुए थे हादसे के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पुताली का राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार, क्रैश हुए विमान में हुए थे हादसे के शिकार
Fri, 21 Jun 2019 01:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
putali
- फोटो : amar ujala
भारतीय वायुसेना के तीन जून को क्रैश हुए विमान में हादसे का शिकार हुए पुताली का लखनऊ के बीकेटी स्थित पैतृक गांव भौली में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार रात बीकेटी स्थित कैंपस लाया गया।
विज्ञापन
पुताली के अंतिम संस्कार में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन शामिल हुए। सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले तीन जून को भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले के लिए रवाना हुआ था पर करीब 35 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। हादसे के नौवें दिन एयरक्राफ्ट का पता चला। वहीं, हादसे के शिकार सैन्यकर्मियों के शवों को 17वें दिन बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुताली असैन्यकर्मचारी थे और अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह सन 2000 में वायुसेना में एनसी में कुक के पद पर भर्ती हुए थे। वह आठ अप्रैल को छुट्टी पर घर आए थे और दो मई को वापस लौट गए थे।