फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Air firing near Taj Mahal, accused arrested along with car driver in Lucknow

Lucknow News: ताजमहल के पास की हवाई फायरिंग, लखनऊ में कार चालक के साथ दबोचा गया आरोपी

Tue, 01 Jul 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Air firing near Taj Mahal, accused arrested along with car driver in Lucknow
ताजमहल के पास फायरिंग करने का आरोपी।
आगरा/लखनऊ। ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग पर सोमवार सुबह बैरियर पर रोकने से गुस्साए कार सवार आजमगढ़ की बलरामपुर काॅलोनी निवासी पंकज कुमार सिंह ने रिवाॅल्वर से तीन राउंड हवाई फायरिंग की और वहां से भाग निकला। आगरा पुलिस की सूचना पर काकोरी पुलिस ने आगरा-एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के पास कार को घेर लिया। पुलिस ने जैसे ही कार चालक आगरा निवासी योगेश चौहान को पकड़ा, साथ में बैठा आरोपी पंकज असलहा लहराते हुए कार लेकर बैरियर तोड़ते हुए भाग निकला। कुछ देर के बाद आरोपी पंकज को मानकनगर पुलिस ने धर-दबोचा। दोनों को पुलिस ने आगरा की ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


आगरा पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे एक कार सवार पंकज पश्चिमी गेट पार्किंग से अमरूद टीला तक पहुंचा। कार में चालक भी था। पुलिस ने बैरियर पर कार को रोक दिया। कार सवार पंकज पुलिस से उलझ गया। खुद को वीआईपी बताकर कार के साथ आगे जाने की जिद करने लगा। पुलिसकर्मियों ने कार को लौटा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां से लौटने पर पश्चिमी गेट पार्किंग के पास कार सवार पंकज ने तीन बार हवाई फायर किए और कार से भाग गया। फायरिंग की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पहले तो आगरा पुलिस पूरे मामले पर पर्दा डालती रही। ताजगंज अरबी अहमद के मुताबिक आगरा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद कार नंबर को ट्रेस कर उसके चालक को हिरासत में लिया। कार चालक ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वृंदावन से पंकज उनकी कार से ताजमहल आया था। घटना के बाद उसने पंकज को एत्मादद्दौला के पास छोड़ दिया था। पंकज वहां से दूसरी कार में बैठकर चला गया था। सीसीटीवी से पता चला कि पंकज कार से लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तरफ भागा है।
विज्ञापन

आगरा पुलिस की सूचना पर शाम करीब चार बजे के काकोरी पुलिस ने आगरा-एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर उक्त कार को रोक लिया। पुलिस ने कार चालक योगेश को हिरासत में लिया तो आरोपी पंकज मौका पाकर असलहा लहराते हुए कार लेकर मानकनगर की तरफ भाग निकला। कुछ ही देर में मानकनगर पुलिस ने आरके मैरिज लॉन के पास से आरोपी पंकज को कार सहित पकड़ लिया। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के पास से रिवाल्वर और तीन खोखे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एलआईसी में काम करता है। आगरा पुलिस का दावा है कि आरोपी मनोरोगी है। पिछले 20 साल से उसका लखनऊ स्थित नूर मंजिल मनोरोगी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आगरा के ताजगंज थाने की पुलिस पंकज और योगेश को साथ ले गई। आरोपी पंकज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ मथुरा के गोवर्धन आया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि सुबह परिवार से विवाद के बाद वह अकेला ही कार बुक करके आगरा पहुंचा था। घटना में प्रयोग रिवाल्वर लाइसेंसी बताई जा रही है। आगरा पुलिस ने बताया कि फायरिंग के संबंध में ताजगंज थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed