फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air fare goes down

22 फरवरी से होगा हवाई सफर सस्ता

Thu, 23 Jan 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
air fare goes down

एक माह का इंतजार फिर मिलेगा मौका कम खर्च में हवाई यात्रा का। दरअसल

विज्ञापन
विमान कंपनियों ने 22 फरवरी से लीन सीजन के कारण अपने विमान किराए में भारी कटौती करने की घोषणा की है।

इसके पीछे विशेषज्ञों का तर्क है कि विमान कंपनियां एक माह पहले ही एडवांस बुकिंग पर यात्रियों से 300 से 400 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लेंगी, जिनसे वह लीन सीजन में कम यात्रियों के आने पर होने वाले आर्थिक संकट से उबर सकेंगी।

ट्रैवल एजेंसी संचालक गगन गुरनानी के मुताबिक सोमवार से दिल्ली और मुंबई के लिए 22 फरवरी के बाद का विमान टिकट बुक कराने के लिए होड़ मची हुई है।

विमान कंपनियां 22 फरवरी के बाद दिल्ली का टिकट 1600 और मुंबई का टिकट 3000 से 3200 रुपये के बीच बेच रही हैं। आमतौर पर दिल्ली का न्यूनतम किराया ही 2200 रुपये होता है, जो सामान्य तौर पर 3000 रुपये से अधिक चलता है।

इसी तरह मुंबई का न्यूनतम किराया 5500 रुपये होता है जो कि सामान्य तौर पर 8000 से 9000 रुपये के बीच पहुंच जाता है। मुंबई और दिल्ली के लिए 70 प्रतिशत से अधिक ट्रैफिक लखनऊ से रवाना होता है।

यहां के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रोजाना दो दर्जन से अधिक विमानों से करीब आठ हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।

रियायती मूल्य के हवाई टिकट सीमित सीटों के लिए ही हैं। हालांकि इनसे भी 22 फरवरी के बाद के विमानों में रोजाना दो से ढाई हजार यात्री कम किराए में यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed