फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Air asia will start flights from Lucknow for five cities.

Air Asia: एयर एशिया अगस्त में लखनऊ से शुरू करेगी कई फ्लाइटें, पांच शहरों के लिए मिलेगी सीधी उड़ान

Tue, 21 Jun 2022 01:24 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jun 2022 01:24 PM IST
सार

एयर एशिया लखनऊ से पांच शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। यह सुविधा अगस्त के महीने से शुरू होगी।

विज्ञापन
Air asia will start flights from Lucknow for five cities.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट से नई एयरलाइन एयर एशिया जुड़ने जा रही है, जो पांच शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर रही है। पांच अगस्त से दिल्ली, बंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और गोवा के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट से अभी रोजाना सौ के करीब घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन होता है। इसमें बड़ी संख्या में इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइटें शामिल हैं। यहां से सालाना 55 लाख से अधिक यात्रियों का आना-जाना होता है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के चलते एयर एशिया लखनऊ से दिल्ली के लिए तीन, बंगलुरु के लिए दो और मुंबई, कोलकाता व गोवा के लिए प्रतिदिन एक-एक फ्लाइट की सेवा शुरू करेगा। एयर एशिया प्रशासन लखनऊ से जयपुर, कोच्चि, रांची, श्रीनगर, गुवाहाटी के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली
एयर एशिया की लखनऊ से दिल्ली की उड़ान सुबह 9.05 बजे, रात 8.40 बजे और रात 11.45 बजे होगी, जिसका किराया 4103 रुपये है। जबकि दिल्ली से लखनऊ के लिए सुबह 7.20 बजे, दोपहर एक बजे व रात 10.15 बजे टेकऑफ करेगी। किराया 4064 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से बंगलुरु
लखनऊ से बंगलुरु की फ्लाइट सुबह 9.45 और शाम 4.55 बजे उड़ान भरेगी, जिसका किराया 6098 रुपये है। वापसी में बंगलुरु से सुबह 6.50 बजे व दोपहर 2 बजे उड़ान भरेगी, किराया 6319 रुपये है।

लखनऊ से मुम्बई
अमौसी एयरपोर्ट से मुंबई की उड़ान शाम 4.05 बजे है, जिसका किराया 6098 रुपये है। वापसी में मुंबई से दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी, जिसका किराया 5523 रुपये है।

लखनऊ से कोलकाता
लखनऊ से कोलकाता की उड़ान सुबह 10.50 बजे रवाना होगी, किराया 6098 रुपये रखा गया है। वापसी में कोलकाता से उड़ान सुबह 8.40 बजे रवाना होगी, जिसका किराया 6581 रुपये है।


लखनऊ से गोवा
लखनऊ से गोवा की फ्लाइट दोपहर 2.50 बजे रवाना होगी, जिसका किराया 4838 रुपये तय किया गया है, जबकि गोवा से वापसी की उड़ान शाम 5.45 बजे टेकऑफ करेगी, जिसका किराया 5033 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed