फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air ambulance to kgmu soon

केजीएमयू को जल्द मिलेगी उड़ने वाली एंबुलेंस

Fri, 26 Jun 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Jun 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
air ambulance to kgmu soon

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एयर एंबुलेंस लाने की कवायद तेज हो गई है। सबसे पहले हैलीपैड के लिए उपयुक्त जगह ढूंढी जा रही है। पहले ट्रॉमा सेंटर में हैलीपैड बनना था, क्योंकि वहां इमरजेंसी मेडिसिन विभाग विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन


लेकिन भवन का आर्किटेक्ट हैलीकॉप्टर की लैंडिंग के अनुकूल न होने के कारण इसे रिजेक्ट कर दिया गया है। अब गौतम बुद्ध पार्क में हैलीपैड बनाने के लिए सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन


आपदा प्रभावित गंभीर मरीजों को तुरंत इमरजेंसी इलाज मुहैया कराने के लिए केजीएमयू में एयर एबुंलेंस लाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखा रहे हैं, इससे प्रदेश में पहली एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केजीएमयू प्रशासन ने पहले एयर एंबुलेंस के लिए ट्रॉमा सेंटर भवन की छत को चुना था लेकिन तीन अलग-अलग भवन को मिलाकर बनने के कारण उसे रिजेक्ट कर दिया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि चॉपर के एयर प्रेशर से इस भवन को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बाद सरदार पटेल हॉस्टल ग्राउंड, प्रशासनिक भवन के सामने का ग्राउंड और शताब्दी हॉस्पिटल के आसपास के इलाके का सर्वे किया गया।

बढ़ते हुए ट्रैफिक को देख पड़ी जरूरत

air ambulance to kgmu soon

इसी दौरान विशेषज्ञों ने गोमती नदी के तट पर हैलीपैड बनाने की जगह को मुफीद बताया है। इसी के बाद गौतम बुद्ध पार्क के आसपास की जगह का चयन किए जाने की संभावना बढ़ गई है।

केजीएमयू में सबसे पहले कार्डियो थोरेसिक वस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस विभाग के नए भवन) के ऊपर हैलीपैड बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन बाद में ये ठंडे बस्ते में चला गया। अब एक बार फिर एयर एंबुलेंस की जरूरत महसूस हो रही है।

शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए ये एयर एंबुलेंस की जरूरत को महसूस किया जा रहा है। केजीएमयू कुलपति प्रो. रविकांत ने इस दिशा में तेजी से कार्य किया और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया। अब वहां से हरी झंडी का इंतजार है।

हालांकि मुख्यमंत्री की रुचि को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन हैलीपैड को लिए तेजी से जगह तलाशने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed