लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश की संभावित सीट सहित शिवपाल के सामने भी उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने प्रदेश की सात सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। एआईएमआईएम अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के सामने भी उम्मीदवार उतारेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भाजपा के अलावा हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का भी सामना करना पड़ेगा। ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने प्रदेश की सात सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है।
एआईएमआईएम अखिलेश यादव की संभावित सीट आजमगढ़ पर प्रत्याशी उतारने के साथ ही शिवपाल यादव की बदायूं सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।
ये भी पढ़ें - सियासत: भाजपा ने सपा से 2022 का हिसाब 2024 में चुकता किया, लोकसभा चुनाव से पहले हिला दी इंडिया गठबंधन की नींव
ये भी पढ़ें - गांधी परिवार के लिए अब अमेठी-रायबरेली में चुनावी दस्तक आसान नहीं, भाजपा ने की मजबूत व्यूह रचना
इसी तरह सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे की सीट फिरोजाबाद पर भी उम्मीदवार उतारेगी।
ओवैसी की नजर प्रदेश की मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर है। इसलिए संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और मेरठ जैसी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
ओवैसी की पार्टी ने इंडिया गठबंधन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने अभी सात सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। सीटों की संख्या आगे की परिस्थितियों को देखते हुए बढ़ाई जाएगी।