फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AIMIM state general secretary joins BSP.

ओवैसी की पार्टी के प्रदेश महासचिव बसपा में शामिल

Sun, 31 Jul 2016 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Jul 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
AIMIM state general secretary joins BSP.
असदुद्दीन ओवैसी व मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को सिद्दीकी के आवास पर एआईएमआईएम व विभिन्न पार्टियों से जुड़े कई मुस्लिम नेता बसपा में शामिल हुए।

विज्ञापन


मायावती ने हाल ही सिद्दीकी को पूरे प्रदेश में मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। शनिवार को सिद्दीकी के कैंट स्थित आवास पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश महासचिव काजी मोहम्मद जाहिद व मौलाना सुहेबुर रहमान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बसपा में शामिल हुए।
विज्ञापन


जाहिद ने इस मौके पर कहा कि सपा व अन्य पार्टियों ने मुसलमानों का वोट लिया और बदले में उन्हें दंगे, अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई और उत्पीड़न जैसी चीजें दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के कारण ही आज मुसलमान दोराहे पर

AIMIM state general secretary joins BSP.

उन्होंने कहा कि  सपा की वजह से मुसलमान दोराहे पर खड़ा है। अब मुसलमानों को दूसरी पार्टियां छोड़कर बसपा से जुड़ जाना चाहिए।

जाहिद ने कहा कि वे जल्द ही लखनऊ में मुसलमानों का एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे जिसमें विभिन्न पार्टियों के तमाम लोग बसपा में शामिल होंगे।

इस मौके पर सिद्दीकी ने कहा कि मुसलमानों के साथ सर्वसमाज का पूरा समर्थन बसपा के साथ है। मुसलमानों के बड़े सम्मेलन के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से वार्ता करेंगे। इसके बाद इस पर फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed