फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi meeting with Om Praksh rajbhar in Lucknow.

छोटे दलों के साथ मिलकर यूपी का चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष AIMIM में शामिल

Wed, 16 Dec 2020 09:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi meeting with Om Praksh rajbhar in Lucknow.
असदुद्दीन ओवैसी, ओमप्रकाश राजभर व डॉ.मन्नान साहब। - फोटो : amar ujala

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यूपी में जमीन तलाश रहे ऑल इंडिया मजलिस-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को छोटे दलों के साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। इसी सिलसिले में उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की।

विज्ञापन


राजभर से मुलाकात के बाद ओवैसी ने कहा, अब हम राजभर के नेतृत्व में गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा का हिस्सा हैं। राजभर के नेतृत्व में सभी छोटे दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, राजभर ने कहा कि ओवैसी के शामिल होने से मोर्चा और मजबूत होगा। इस मोर्चे में अब तक 9 छोटे दल शामिल हो चुके हैं। आगे कुछ और दलों के भी शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मन्नान भी ओवैसी की पार्टी में शामिल हो गए।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



ओवैसी का तंज... नाम बदलने नहीं आया
राजभर से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में एआईएमआईएम प्रमुख ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ‘मैं नाम बदलने नहीं, दिलों को जीतने आया हूं।’ उनका इशारा हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा हैदराबाद का नाम भाग्य नगर करने के वादे की ओर था।

ओवैसी बोले- अब हम और राजभर साथ, राजभर ने कहा- चुनाव में दिखाएंगे ताकत

ऑल इंडिया मजलिस-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात के बाद कहा, अब हम और राजभर एक साथ है। उन्होंने राजभर के नेतृत्व वाले भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने का एलान भी किया। इससे उत्साहित राजभर ने कहा, कल तक लोग कहते थे कि ओपी राजभर अलग-थलग पड़ गए हैं, अब वह क्या कर सकते हैं? आज ओवैसी जी हमारे साथ हैं, चुनाव में हम अपनी ताकत दिखा देंगे। गौरतलब है कि भागीदारी संकल्प मोर्चे में बसपा के पूर्व नेता बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पाटी, बाबू राम पाल के नेतृत्व वाली राष्ट्र उदय पार्टी, अनिल सिंह चौहान की जनता क्रांति पार्टी और प्रेमचंद प्रजापति की राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी भी हैं।

जल्द हो सकती है शिवपाल से मुलाकात
बसपा से गठबंधन होने की संभावना से संबंधित सवाल के जवाब में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि फिलहाल तो मायावती से इस मुद्दे पर कोई वार्ता नहीं हो पाई है। अलबत्ता प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव से चर्चा जरूर हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिवपाल से मुलाकात हो सकती है। प्रारंभिक बातचीत में शिवपाल ने संकल्प मोर्चा से मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर उत्सुकता दिखाई है। वहीं, ओवैसी के जल्द शिवपाल से मिलने की चर्चा है। हालांकि, ओवैसी ने इस मुद्दे पर कहा कि जब समय आयेगा तब देखा जाएगा। फिलहाल तो मैं दिल्ली जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed