फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AIIMS will deliver medicines 40 km away in 20 minutes

Lucknow News: 20 मिनट में 40 किमी दूर दवाएं पहुंचाएगा एम्स

Wed, 30 Oct 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 30 Oct 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
AIIMS will deliver medicines 40 km away in 20 minutes
रायबरेली। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले में मंगलवार को एक और बड़ी सेवा जुड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवा मुहैया कराने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ड्रोन सेवा शुरू की। अब एम्स 40 किलोमीटर दूर सलोन सीएचसी में महज 20 मिनट में ब्लड, वैक्सीन, दवा व अन्य इमरजेंसी चिकित्सीय सामग्री पहुंचाएगा।
विज्ञापन


मांग आते ही ड्रोन मरीजों के इलाज के लिए यह सामग्री लेकर पहुंचेगा। इससे सलोन में स्थापित एम्स के रूरल हेल्थ वेलनेस सेंटर में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं और इलाज मिलने में देरी नहीं होगी। स्थापना के बाद एम्स जिले के लोगों को विशेषज्ञ और बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिए लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन


एम्स ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में भी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा देने में जुट गया है। इसके लिए जुलाई 2022 को सलोन सीएचसी में रुरल हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किया गया है। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सलोन पहुंचकर मरीजों को चिकित्सीय सेवाएं देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोन में इमरजेंसी में ब्लड, वैक्सीन व अन्य जरूरी दवाएं समय से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों का इलाज होने में देरी होती है। शहर से दूरी करीब 40 किलोमीटर होने के कारण बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।

इस गंभीर समस्या को दूर करके एम्स से 40 किलोमीटर दूर सलोन सीएचसी में मरीजों को एम्स जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उसे ड्रोन सेवा से जोड़ दिया गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ड्रोन सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान एम्स परिसर में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें सदर विधायक अदिति सिंह, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद राजवंशी, डॉ. भोलानाथ, डॉ. सुयश सिंह आदि मौजूद रहे।



120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा ड्रोन
इस सेवा के शुरू होने के बाद एम्स से ड्रोन के माध्यम से चिकित्सा सामग्री डिमांड आते ही सलोन पहुंचाई जा सकेगी। यह ड्रोन करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। मात्र 20 मिनट में ही दवा, वैक्सीन और ब्लड को सलोन सीएचसी में भर्ती मरीज तक पहुंचा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed