फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI alert will issued for irregularities in UP PCS Prelims exam CS issues instructions to ensure no paper leaks

UP News: पीसीएस प्री परीक्षा में गड़बड़ी पर मिलेगा एआई अलर्ट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश- पेपर लीक न हो

Tue, 07 Oct 2025 08:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Oct 2025 08:58 AM IST
सार

यूपी के सभी जिलों में 12 अक्तूबर को पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित होनी है। इसको लेकर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके सभी अधिकारियों को पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक न हो और समय पर केंद्र पहुंचे। गड़बड़ी पर एआई अलर्ट मिलेगा। 

विज्ञापन
AI alert will issued for irregularities in UP PCS Prelims exam CS issues instructions to ensure no paper leaks
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों के साथ मीटिंग की। - फोटो : विभाग

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें पीसीएस प्री व सहायक वन संरक्षक-क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा में किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी के प्रयास पर एआई आधारित अलर्ट लोक सेवा आयोग मुख्यालय को मिल जाएगा। इससे गड़बड़ी आसानी से रोकी जा सकेगी।

विज्ञापन


उन्होंने अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन व लाइव सीसीटीवी निगरानी के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल बनाने के भी निर्देश दिए। कहा, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना व अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। डीएम व्यक्तिगत निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर आयोग के मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील होने चाहिए। 

विज्ञापन

रेलवे और रोडवेज अधिकारियों को पहले से सतर्क कर दें

उन्होंने कहा कि संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी रखी जाए। पेपर लीक न हो और सही पेपर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे, इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। केंद्रों पर तलाशी के लिए पर्याप्त महिला एवं पुरुष कर्मी तैनात किए जाएं। आवागमन में अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। रेलवे और रोडवेज अधिकारियों को पहले से ही सतर्क कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज व लखनऊ में सर्वाधिक केंद्र

परीक्षा 12 अक्तूबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 तक व दूसरी 2.30 से 4.30 तक है। इसमें 626387 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सभी 75 जिलों में 1435 परीक्षा केंद्रों पर होगी। सर्वाधिक 67 परीक्षा केंद्र प्रयागराज में और 59 केंद्र लखनऊ में गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed