फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ahmad hasan coment on media

ये किसे 'काली भेड़' बोल गए अहमद हसन?

Thu, 08 Aug 2013 02:28 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
ahmad hasan coment on media

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को नासमझ, झूठा और काडर की गरिमा गिराने वाला भी बता डाला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक नासमझ एसडीएम ने अपनी ड्यूटी सही से नहीं निभाई और झूठ बोला। उन्होंने कहा कि दुर्गाशक्ति ने आईएएस काडर की गरिमा गिराई है।

हसन ने कहा कि वह यह खुलासा कर सकते हैं कि नागपाल किस परिवार की हैं? खुलासा कर दें, तो पता चल जाएगा, लेकिन वह ऐसी छोटी बातों पर नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अफसर ने गलती की है, उसे माफी मांग लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम नासमझ एसडीएम दुर्गा शक्ति का अहंकार मिटाना चाहते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीएम ने दुर्गा शक्ति के निलंबन के कारणों में डीएम व एलआईयू की रिपोर्ट के साथ जनता की भावनाओं के आधार पर कार्रवाई की बात कही थी। मुख्यमंत्री के पास सूचनाओं के तमाम रास्ते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के लिए जनता की भावना का मतलब है। इसके बावजूद डीएम व एलआईयू की रिपोर्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें चलाई जा रही हैं।

मीडिया पर बोला हमला
अहमद हसन ने आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन मामले में मीडिया पर हमला बोला। मंत्री ने नसीहत दी कि मीडिया अपने बीच की ‘काली भेड़ों’ को पहचाने।

हसन ने कहा कि मीडिया को सरकार के विकास कार्य नहीं दिखते। इन पर दुर्गा शक्ति का फोबिया छाया हुआ है।

हम चाहते हैं कि सच सामने आ जाए : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन मामले में सच्चाई सामने लाना चाहती है। केंद्र के सवालों का जवाब दिल्ली में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और पार्टी के सांसद देने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed