{"_id":"65239a9c19dcce2cde0829e8","slug":"ahmad-hameed-joins-congress-in-lucknow-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पश्चिमी यूपी में सपा-रालोद गठबंधन को झटका, ओमवीर, अहमद हमीद और फिरोज ने थामा कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पश्चिमी यूपी में सपा-रालोद गठबंधन को झटका, ओमवीर, अहमद हमीद और फिरोज ने थामा कांग्रेस का हाथ
Mon, 09 Oct 2023 09:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:17 PM IST
सार
बागपत विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे नवाब कोकब हमीद के बेटे अहमद हमीद को राष्ट्रीय लोकदल में युवा चेहरे के तौर पर थे।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री ओमवीर तोमर, फिरोज आफताब और राष्ट्रीय लोकदल के फ्रंटल संगठनों के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अहमद हमीद ने सोमवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। इन तीनों के कांग्रेस में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा-रालोद के लिए जोरदार झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
बागपत विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे नवाब कोकब हमीद के बेटे अहमद हमीद को राष्ट्रीय लोकदल में युवा चेहरे के तौर पर थे। इसी तरह पूर्व राज्यमंत्री ओमवीर तोमर को किसान नेता के तौर पर जाना जाता है। इन दोनों नेताओं व उनके समर्थकों को सोमवार दोपहर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद देर शाम सहारनपुर के सपा के वरिष्ठ नेता फिरोज आफताब भी समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। वह वर्ष 2012 में नकुड़ से सपा प्रत्याशी रहे हैं। उन्होंने भी समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए संकल्प लिया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, अभिमन्यु त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
इमरान के बाद अहमद हमीद और फिरोज से बदले सियासी समीकरण
सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद के बाद सपा के पूर्व राज्यमंत्री ओमवीर तोमर व पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरोज आफताब और रालोद के अहमद हमीद के कांग्रेस का रुख करने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सियासी समीकरण बदल सकता है। वर्ष 2012 में इमरान मसूद के खिलाफ सपा के टिकट पर ताल ठोंकने वाले फिरोज आफताब अब उनके साथ गलबहियां करने को तैयार हैं। सहारनपुर, बागपत सहित आसपास के मुस्लिम बहुल इलाके में अहमद हमीद की अच्छी पकड़ मानी जाती है। कांग्रेस का दावा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई अन्य नेता भी उसके संपर्क में हैं। जल्द ही वे सभी पार्टी की सदस्यता लेंगे।
कांग्रेस की रणनीति कारगर रही तो लोकसभा चुनाव तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी परिस्थितियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस ने प्लान बी के तहत कार्य करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन की परिस्थितियों में बदलाव हुआ तो वह अपने दम पर पश्चिमी क्षेत्र में प्रत्याशी उतारने में नहीं हिचकेगी।