फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said there is no shortage fertilizers but black marketers not spared

UP: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले-खाद की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

Tue, 24 Jun 2025 06:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Jun 2025 06:14 PM IST
सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। महंगी दर पर खाद देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said  there is no shortage fertilizers but black marketers  not spared
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में 25 लाख 74 हजार मीट्रिक टन खाद मौजूद है। खाद की कोई कमी नहीं है। किसान खाद भंडार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। थोक विक्रेता का गोदाम सील किया गया है। जहां ताला बंद था। उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन


किसानों से बातचीत में पता चला कि थोक विक्रेताओं ने महंगे दर पर खाद दिया इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। खुदरा विक्रेता से फीडबैक लिया गया। पता चला कि थोक में महंगे दर पर मिला है। इसलिए थोक विक्रेता का गोदाम सील कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और पांच सैंपल  भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सपा से निष्कासित विधायकों का क्या होगा भविष्य? विधानसभा अध्यक्ष ने साफ की तस्वीर, दिया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर के किसान ने शिकायत की कि यूरिया के साथ सल्फर दिया गया। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई। बलरामपुर में भी इस तरह के केस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि सीतापुर के कृषि अधिकारी रणजीत कुमार को निलंबित किया गया है। मंगलवार को सभी कृषि उत्पाद कंपनी के प्रतिनिधि से बात की गई है। यूरिया में कोई टैगिंग नहीं की जाएगी। जहां भी मामला मिला कड़ी कार्रवाई होगी। अधिकारियों की लापराही मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। किसान भाई खरीद और ब्रिकी की रसीद जरुर लें। बिना रसीद के रुपये बिल्कुल न दें।

ये भी पढ़े- UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा को लूटने की तैयारी कर रही भाजपा

उर्वरकों की बिक्री उनकी जोत बही के अनुसार होगी। शिकायतें बताती हैं कि कई स्थानों पर दो बोरी खाद देने के बावजूद कागजों पर पांच बोरी दर्शाई गई। कुछ थोक विक्रेता फर्जी बिलिंग कर किसानों को ठग रहे थे। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन निगरानी होगी। राज्य के बाहर खाद नहीं भेजा जाएगा। इसके लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। दुकान का लाइसेंस लेकर काम न करने वाले 23 हजार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। अब 84 हजार लाइसेंसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed