{"_id":"58eb25014f1c1b9d36cf4efa","slug":"agriculture-minister-sp-shahi-inspection-of-krishi-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में योगी के मंत्री: अचानक पहुंचे कृषि भवन, नदारद अफसरों का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में योगी के मंत्री: अचानक पहुंचे कृषि भवन, नदारद अफसरों का कटेगा वेतन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
कृषि भवन में निरीक्षण के दौरान मंत्री एसपी शाही
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्री भी एक्शन में हैं। कृषि मंत्री ने कृषि भवन का औचक निरीक्षण किया तो कई अधिकारी और कर्मचारी वहां से नदारद थे।
नाराज मंत्री ने गैरमौजूद अफसरों को सजा दी। जानकारी के मुताबिक कृषि मंत्री एसपी शाही सोमवार सुबह औचक निरीक्षण पर कृषि भवन पहुंचे। उन्हें वहां कुछ कर्मचारी मिले लेकिन अफसर नदारद थे।
नाराज मंत्री ने लापरवाही को देखते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों को फटकारा और कृषि भवन में ताला जड़वा दिया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने गैर मौजूद अफसरों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश के लापरवाह अधिकारियों पर लगाम कसने की कवायद जारी है। सीएम बनने के बाद पहली बार एनेक्सी पहुंचे योगी ने दफ्तरों में पान और गुटखे की पीक देखकर काफी नाराजगी जताई थी। इसके बाद ही सरकारी दफ्तरों में गुटखा और पान खाने पर रोक लगा दी गई थी।