{"_id":"5c0ead21bdec2241c465ca55","slug":"agriculture-minister-said-all-bills-will-be-examine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा-बीज आपूर्ति के सभी बिलों की होगी गहन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा-बीज आपूर्ति के सभी बिलों की होगी गहन जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम की ओर से कृषि विभाग को हुई बीज आपूर्ति की गहन जांच होगी। प्रत्येक बिल की जांच के बाद ही पेमेंट होगा। उन्होंने कहा, अभी तक यह नहीं कहा जा सकता है कि बिल सही हैं या फर्जी। जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा। उन्होंने पिछले वर्षों में की गई आपूर्ति की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले बीज विकास निगम ने करीब 17 करोड़ रुपये के बिल भुगतान के लिए कृषि निदेशालय को भेजे। इनकी जांच की गई तो प्रथम दृष्टया ये संदिग्ध लगे। इटावा में 60 क्विंटल तोरिया के बीज की आपूर्ति की स्टोर रसीद लगाई गई थी। जांच कराई गई तो पता चला कि 40 क्विंटल ही बीज वहां दिया गया है।
विज्ञापन
शक होने पर वहां गेहूं बीज आपूर्ति की भी जांच की गई तो इसमें भी 2730 क्विंटल बीज का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। तोरिया के बीज के लिए निगम को प्रति क्विंटल 600 रुपये और गेहूं के बीज के लिए प्रति क्विंटल 3280 रुपये का भुगतान कृषि विभाग करता है। इस तरह 90 लाख 74 हजार 400 रुपये का घपला इटावा में हुई आपूर्ति में पकड़ में आया।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की सतर्कता से संदिग्ध बिल पकड़ में आ गए और कोई गबन नहीं हो सका। अब बिलों के सत्यापन के बाद ही भुगतान होगा। इसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा, पर गड़बड़ नहीं हो सकेगी।