फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agriculture is not liking the ups and downs of weather

Lucknow News: खेती को रास नहीं आ रहा मौसम का उतार-चढ़ाव

Fri, 27 Dec 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Agriculture is not liking the ups and downs of weather
रायबरेली। हवा की दिशा बराबर बदल रही है। कभी पश्चिम-पूर्व तो कभी उत्तर-पूर्व की हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़त दर्ज की गई। ऐसे में खेती पर संकट के बादल छाए हैं और बारिश की आशंका भी बनी हुई है। मौसम के उलटफेर का सबसे अधिक प्रभाव आलू की फसल पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


दिसंबर में मौसम उलटफेर का शिकार हो गया है। हवा की दिशा सामान्य नहीं है। हर दिन इसकी दिशा बदलती है, जिसका असर तापमान पर पड़ रहा है। दो दिन पहले बारिश हुई और अधिकतम तापमान तेजी से नीचे गिर गया और न्यूनतम तापमान बढ़ गया। वहीं बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा पड़ा तथा दिन में खिली धूप रही। इसके साथ ही रात में भी गलन कुछ कम रही और नतीजा यह रहा कि दोनों तापमान सामान्य से अधिक हो गए।
विज्ञापन


बदलते मौसम का सबसे अधिक असर आलू की फसल पर पड़ रहा है। किसान आलू की फसल में रोग लगने की आशंका से परेशान हैं। दिन और रात के तापमान में यदि तेजी रही तो आलू की बढ़त पर भी असर पड़ेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि हवा की दिशा लगातार बदल रही है। इससे तापमान पर असर पड़ रहा है। बारिश की संभावना भी बनी हुई है। अगले दो दिन महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed