फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agreement between AIIMS and NIPER, drug research will reach industries

Lucknow News: एम्स और नाइपर में करार, उद्योगों तक पहुंचाएंगे औषधि रिसर्च

Mon, 07 Aug 2023 07:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Agreement between AIIMS and NIPER, drug research will reach industries
एम्स सभागार में दोनों संस्थानों के निदेशकों ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर
विज्ञापन

संस्थान मिलकर साझा करेंगे अनुसंधान, आदान-प्रदान और सेमिनार कार्यक्रम
फोटो संख्या 38
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौते के दोनों संस्थान मिलकर साझा अनुसंधान, छात्रों-फैक्ल्टी का आदान-प्रदान व संयुक्त सम्मेलन/ कार्यशाला/ सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराएंगे।

सोमवार को एम्स के सभागार में एमओयू पर नाइपर की निदेशक प्रो. शुभिनी ए. शराफ और एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थानों ने औषधीय रिसर्च के निष्कर्षों को उद्योग जगत तक भी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जिससे भविष्य में आम लोगों को भी रिसर्च का लाभ मिल सके। इस एमओयू से छात्रों की अकादमिक और अनुसंधान के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच आसान बनेगी। नाइपर की निदेशक ने कहा कि उनके अनुसंधान कार्यक्रमों का विस्तार हो रहा है। हम समयबद्ध तरीके से ठोस परिणामों के लिए अग्रणी शोध पर ध्यान केंद्रित करेंगे। एम्स निदेशक ने कहा कि हम रिसर्च के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। एमओयू साझेदारी को मजबूत करेगा और सहयोग के लिए नए रास्ते भी बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed