{"_id":"68abf69ae6bd6c506505878e","slug":"agniveer-bharti-rally-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1352740-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आठ सितंबर तक चलेगी मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आठ सितंबर तक चलेगी मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन रविवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए बिजनौर एवं बागपत जिलों के अभ्यर्थियों ने मैदान में दमखम दिखाया। इसमें 896 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुजफ्फरनगर में आयोजित रैली का निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की पहली दौड़ को हरी झंडी दिखाई। मेजर जनरल तिवारी ने रैली में भाग लेने वाले अभ्य्थियों को प्रेरित किया और उन्हें उच्च स्तरिय प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एआरओ मेरठ की ओर से स्थानीय सैन्य प्राधिकरण के साथ नागरिक प्रशासन की सक्रिय सहायता से व्यवस्थाएं की गई हैं। रैली में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों ने अनुशासन व ईमानदारी के उच्चस्तर को दिखाया। अभ्यर्थियों को सूचित किया कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी है। धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। दलालों व एजेंटों से दूर रहें।