Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aganbadi center open

Lucknow News: स्कूल बंद आंगनबाड़ी केंद्र खुले

Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
aganbadi center open
बलरामपुर। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा एक से 8 तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। बावजूद इसके जिले में संचालित 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बदस्तूर जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बच्चे केंद्र पर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल की गई, पेश है एक रिपोर्ट:-
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र गोविंदबाग, नौशहरा व चिकनी द्वितीय केंद्र पर सुबह 10 बजे बच्चे ठंड से ठिठुर रहे थे। केंद्र पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम व नूरजहां ने बताया कि यहां पर 52 बच्चे पंजीकृत हैं। बृहस्पतिवार को 10-12 बच्चे ही केंद्र पर पहुंचे थे। कड़ाके की ठंड के बावजूद केंद्र खुला होने से बच्चों को आना पड़ता है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र अंधियारी प्रथम व द्वितीय तथा चिकनी प्रथम पर सुबह 10.30 बजे भीषण ठंड के बीच बच्चे व्यायाम करते दिखे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलीमुन्निशा, नसीम फातिमा व अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र बंद होने का आदेश नहीं आया है। केंद्र खुला रहने पर बच्चे पहुंच जाते हैं। जो बच्चे आते हैं उन्हें पढ़ाई के साथ व्यायाम कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक संतोष कुमार, विवेक, राजू, शकील व इरफान अहमद आदि का कहना है कि कड़ाके की ठंड के कारण जहां जिले के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन अभी भी किया जा रहा है। केंद्र खुला होने के कारण बच्चों को जाना पड़ता है। ठंड के चलते बच्चे बीमार हो सकते हैं। इन लोगों ने डीएम से आंगनबाड़ी केंद्र बंद कराए जाने की मांग की है।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रो का संचालन बंद करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति रोक दी जाए और यदि जरूरी हो तो केवल आंगनबाड़ी कर्मियों को ही बुलाया जाए, ताकि कार्य प्रभावित न हो।
रेनू जायसवाल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed