फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   again strike in awadh dippo

कार्रवाई के विरोध में अवध डिपो में फिर हड़ताल

Fri, 13 Dec 2013 02:20 AM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
निशांत कुमार यादव/लखनऊ Updated Fri, 13 Dec 2013 02:20 AM IST
विज्ञापन
again strike in awadh dippo

एक नियमित चालक और संविदा कंडक्टर के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में हुई हड़ताल का मामला बृहस्पतिवार को भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

विज्ञापन


परिवहन निगम के साथ कई दौर की वार्ता के बाद बुधवार रात हड़ताल वापस लेने की घोषणा करने वाले कर्मचारी संगठन अब एक नए मामले को लेकर हड़ताल पर चले गए।

परिवहन निगम और कर्मचारियों के बीच हुई इस तनातनी के कारण सैकड़ों यात्री परेशान हुए। इस बार एक पुराने मामले में कर्मचारी नेता को बर्खास्तगी की नोटिस मिलने पर अवध डिपो में हड़ताल शुरू हो गई।

परिवहन निगम ने बुधवार देर रात चार संविदा और चार नियमित कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश को वापस ले लिया था।

इसके बाद कर्मचारियों ने लखनऊ डिवीजन में घोषित हड़ताल को भी वापस ले लिया था। बृहस्पतिवार सुबह अवध डिपो पहुंचे कर्मचारियों को परिवहन निगम संविदा/नियमित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक व नियमित कंडक्टर जसवंत सिंह की बर्खास्तगी की खबर मिली।
विज्ञापन


जसवंत को तत्कालीन एआरएम बच्चूलाल के साथ मारपीट व अभद्रता के मामले में सेवा समाप्त का नोटिस भेजा गया है। इससे भड़के कर्मचारी आरएम नीरज सक्सेना के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अवध डिपो के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसकी वजह से गोरखपुर, गोंडा,बलरामपुर और बहराइच सहित कई जिलों की ओर जाने वाली बसों का संचालन ठप हो गया।

यात्रियों को डिपो के बाहर से ही लौटा दिया गया। इसके बाद यात्रियों ने कैसरबाग बस अड्डे का रुख किया। इसके चलते यहां बसों में सीट के लिए धक्कामुक्की मच गई।


परिवहन निगम ने यात्रियों की दिक्कत देखते हुए दो दर्जन से अधिक अतिरिक्त बसों को चलवाया। उधर, देर शाम तक परिवहन निगम और कर्मचारी यूनियनों के बीच वार्ता चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed