{"_id":"6898f9fa9e8b49ee900bd790","slug":"after-two-days-the-rain-will-pick-up-again-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1333572-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो दिन के बाद फिर रफ्तार पकड़ेगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो दिन के बाद फिर रफ्तार पकड़ेगी बारिश
विज्ञापन
हजरतगंज में बूंदाबांदी के बीच छाता लेकर जाती युवती।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी में रविवार को माैसम ने एकदम से करवट ली और आसमान में बादलों का घेरा कमजोर पड़ा। धूप की वजह से अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री का उछाल आया। इससे गर्मी और उमस ने जोर पकड़ा। शहर के कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई।
माैसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिन के बाद दोबारा अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। तब तक गर्मी-उमस के बीच छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार राजधानी क्षेत्र में फिलहाल मानसून का सिस्टम थोड़ा कमजोर पड़ा है। ऐसे में बादलों की आवाजाही के बीच सोमवार दोपहर में छिटपुट बूंदाबांदी नजर आ सकती है। धूप की वजह से उमस का सामना भी करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का नया क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से खाड़ी से पूर्वा हवाएं पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आएंगी। ऐसे में 13 से 15 अगस्त के बीच बारिश में तेजी आने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री की उछाल के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।