फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After two and a half years, the government nominated ten councillors.

Lucknow News: ढाई साल बाद शासन ने नामित किए दस पार्षद

Tue, 17 Mar 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
After two and a half years, the government nominated ten councillors.
नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम में ढाई साल बाद शासन की ओर से दस पार्षद नामित किए गए हैं। इनकी सूची जारी कर दी गई है। सूची में दो नामित पार्षद ऐसे हैं, जो पूर्व में निर्वाचित पार्षद रह चुके हैं। नगर निगम अधिनियम में 10 नामित पार्षदों को नियुक्त करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारी बताते हैं कि नामित पार्षद सदन की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन मतदान की स्थिति में वोट नहीं दे सकते हैं। निर्वाचित पार्षदों की तरह इनका विकास कार्य के लिए कोटा आवंटित करने का प्रावधान नहीं है। इन नामित पार्षदों का कार्यकाल तभी तक रहता है, जब तक शासन चाहता है। इन्हें शासन कभी भी हटा सकता है। जिन पार्षदों को नामित किया गया है, उसमें पुराना हैदरगंज निवासी गणेश वर्मा, विनयखंड के दीपू जायसवाल, मुरलीनगर निवासी रूपचंद अग्रवाल, रविंद्रपल्ली के पंकज बोस, अतरौली गुडंबा थाना निवासी किशन पाल, दौदाखेड़ा मानकनगर के संतोष सिंह बलखंडी, तेलीबाग की नेहा सिंह, विकासनगर के अखिलेश गिरि, विरामखंड निवासी मधुबाला त्रिपाठी व सआदतगंज के पुरुषोत्तम पुरी शामिल हैं। इसमें अखिलेश गिरि व संतोष सिंह बलखंडी पूर्व में निर्वाचित पार्षद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed