{"_id":"66defd5a2fc908962805ce22","slug":"after-talking-to-his-wife-about-committing-suicide-he-hanged-himself-after-some-time-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पत्नी से जान देने की बात कह कुछ देर बाद लगा लिया फंदा, घरेलू कलह से परेशान था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पत्नी से जान देने की बात कह कुछ देर बाद लगा लिया फंदा, घरेलू कलह से परेशान था युवक
Mon, 09 Sep 2024 07:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 Sep 2024 07:21 PM IST
सार
लखनऊ में पवन वर्मा ने घरेलू कलह की वजह से रविवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर पहले ही उसने पत्नी अंजली राठौर से फोन पर कहा था कि जान दे दूंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में तालकटोरा के मुनेश्वरपुरम निवासी डिलीवरी बॉय पवन वर्मा (32) ने घरेलू कलह की वजह से रविवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर पहले ही उसने पत्नी अंजली राठौर से फोन पर कहा था कि जान दे दूंगा।
विज्ञापन
पवन की मां संतोष ने बताया कि चार दिन से बहू मायके में थी। रविवार देर रात 12:30 बजे पवन काम से लौटा था। जब उन्होंने दरवाजा खोला था तब पवन फोन पर पत्नी से झगड़ रहा था। पवन पत्नी से बोले...आज जान ही दे दूंगा। फिर कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया था। मां के साथ पिता ओम नारायण और भाई अमन ने काफी प्रयास किया, लेकिन पवन ने दरवाजा नहीं खोला। पिता-पुत्र ने दरवाजा तोड़ा तो दुपट्टे के फंदे पर पवन लटक रहे थे। तत्काल उसको अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता ओम केजीएमयू से लैब असिस्टेंट के पद से सेवानिवृत्त हैं। पिछले साल मार्च में करेंहटा की अंजली से पवन ने प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन