फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after plazma therapy condition of docter good

प्लाज्मा थेरेपी के बाद कोरोना संक्रमित उरई के डॉक्टर की तबीयत में सुधार  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
after plazma therapy condition of docter good
लखनऊ। केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती उरई निवासी डॉक्टर की हालत में सुधार बताया जा रहा है। लेकिन अभी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। उनकी पत्नी की हालत पूरी तरह से ठीक है। शनिवार रात केजीएमयू में भर्ती कराए गए उरई के डॉक्टर की हालत बिगड़ने पर उन्हें प्लाज्मा थेरेपी की दो खुराक दी गई थी। मंगलवार को उनकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन देने की गति कम कर दी गई है। उनका शुगर लेवल भी नियंत्रित है और ब्लड प्रेशर भी। इलाज में लगे चिकित्सक इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। संभव है कि उन्हें प्लाज्मा थेरेपी की तीसरी खुराक बुधवार को देर शाम तक दी जाए। दूसरी तरफ इसी वार्ड में भर्ती डॉक्टर की पत्नी के सभी पैरामीटर सामान्य स्थिति में हैं। वह खा-पी भी रही हैं, लेकिन बार-बार पति के बारे में पूछती हैं। चिंता की वजह से सुबह उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था, लेकिन शाम को नियंत्रित था। यहां भर्ती अन्य 5 मरीजों की हालत में भी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed