फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After Pahalgam attack tourists scared honeymoon couples now turning towards Uttarakhand Himachal

UP: पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों का कश्मीर से मोहभंग, हनीमून के लिए जा रहे हिमाचल और उत्तराखंड

Fri, 25 Apr 2025 05:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Apr 2025 05:19 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों का कश्मीर से मोहभंग हो गया है। अब वो हनीमून के लिए हिमाचल और उत्तराखंड जा रहे हैं। सिर्फ दो दिनों में 20 से ज्यादा बुकिंग कैंसिल की गई हैं।

विज्ञापन
After Pahalgam attack tourists scared honeymoon couples now turning towards Uttarakhand Himachal
हमले के बाद कश्मीर में हाई अलर्ट है। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीबीएयू में राजनीति विभाग के प्रोफेसर सुरेंद्र जाटव की 18 अप्रैल को शादी हुई है। हनीमून के लिए कश्मीर जाने के लिए तैयारी कर ली थी। 22 अप्रैल को कश्मीर में होटल व कैब की बुकिंग कराई थी। जैसे ही पहलगाम में आतंकी हमले की जानकारी मिली, रात में उन्होंने सारी बुकिंग कैंसिल करा दी। अब वह कश्मीर से इतर कहीं और जाने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


प्रो. सुरेंद्र जाटव की तरह राजधानी में करीब 20 कपल ने कश्मीर जाना कैंसिल कर दिया है। अब ये जोड़े उत्तराखंड, हिमाचल और केरल जाना चाहते हैं। बुक माय ट्रिप ट्रेवल एजेंसी के अनुसार, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए हनीमून बुकिंग नहीं हो रही है। जिन्होंने पहले बुक कराया था, वे भी कश्मीर का पैकेज कैंसिल कराकर अन्य राज्यों के लिए बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  Kashmir Attack : यूपी में करीब 1800 पाकिस्तानी, फिलहाल खुद कर रहे वापसी; डीजीपी ने दिए ये आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: श्रीनगर से लखनऊ की उड़ानों के टिकट हुए सस्ते, आतंकी हमले के बाद पर्यटकों को वापसी में राहत


ट्रेवल एजेंट आशीष ने बताया कि अप्रैल-मई महीने के लिए 100 से अधिक कपल ने कश्मीर के लिए हनीमून पैकेज बुक कराया था। दो दिन के अंदर 20 लोगों अपना प्लान निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed