फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After offering Namaz, prayed for peace and tranquility in the country.

Lucknow News: नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी

Fri, 12 Apr 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
After offering Namaz, prayed for peace and tranquility in the country.
भिनगा ईदगाह में ईद की नमाज अता करते अकीदतमंद। संवाद
धूमधाम से मनाई गई ईद, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
विज्ञापन

श्रावस्ती। ईद का पर्व बृहस्पतिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भिनगा सहित जिले के अन्य ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद एक दूसरे के गले मिल उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही शुरू हुआ सेवई का दौर शुक्रवार दूसरे दिन भी जारी रहा।
जिले भर में बृहस्पतिवार को ईद का मुबारक पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। भिनगा सहित जिले के अन्य ईदगाहों में ईद की नमाज अता करने के लिए भारी संख्या में लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे। नमाजियों की भारी भीड़ को देखते हुए ईदगाहों में व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

ईदगाहों पर पेश इमाम की अगुवाई में नमाजियों ने ईद की नमाज अता किया। चिलचिलाती धूप व भीषण उमस भरी गर्मी के बावजूद ईदगाहों पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हुई। यही हाल इकौना, गिलौला, सिरसिया, जमुनहा, हरदत्त नगर गिरंट, बदला, नासिरगंज, भंगहा, लक्ष्मनपुर बाजार, सेमगढा आदि क्षेत्रों का भी रहा। जहां लोगों ने ईद की नमाज अता कर अमन चैन की दुआ मांगा। साथ ही एक दूसरे के गले मिल उन्हें ईद की मुबारकबाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के मद्दे नजर स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया था। भिनगा ईदगाह पर नमाज के दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया, एसडीएम भिनगा पियूष जयसवाल, सीओ अतुल कुमार चौबे, कोतवाल महिमा नाथ उपाध्याय दल बल के साथ मौजूद रहे। जिले के अन्य हिस्सों में संबंधित एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने भी लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दिया। इसके साथ ही शुरू हुआ सेवई का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed