फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after murder of wife, husband suicide

पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
after murder of wife, husband suicide
लखनऊ। थाना मलिहाबाद के जिंदौर मजरे लालताखेड़ा में शुक्रवार शाम चंद्रभान (26) ने ससुराल में अपनी पत्नी चांदनी (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। दोनाें की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो दोनाें का शव देख हैरान रह गए। पुलिस परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद सिंह के मुताबिक, रहीमाबाद के जिंदौर मजरे लालताखेड़ा में गुरुदीन परिवार समेत रहते हैं। गुरुदीन की बेटी चांदनी की शादी माल के कनवाखेड़ा निवासी चंद्रभान से तीन साल पहले हुई थी। पुलिस को परिवारीजनों ने बताया कि पिछले एक महीने से चांदनी अपनी मां के पास ही रह रही थी। चंद्रभान शुक्रवार को अपनी ससुराल पहुंचा। चांदनी के पिता गुरुदीन मजदूरी करते हैं और रोज लखनऊ मजदूरी करने जाते हैं। वह घर पर नहीं थे। चांदनी की मां दुर्गा देवी भी घर पर नहीं थी। शाम को चांदनी व चंद्रभान घर पर थे। अचानक घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे। वहीं गांव में किसी काम से गई चांदनी की मां दुर्गा देवी को सूचना दी। दुर्गा के मुताबिक, वह घर के अंदर गई तो बेटी चांदनी व दामाद चंद्रभान का शव जमीन पर पड़ा था। खून से लथपथ दोनों का शव देखकर वह चीख पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पत्नी को सीने में व खुद को कनपटी में मारी गोली
क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद योगेंद्र सिंह के मुताबिक, गोली चलने व दो मौतों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों का शव जमीन पर पड़ा था। चांदनी केसीने में गोली लगी थी। वहीं चंद्रभान की कनपटी पर गोली लगी थी। दोनों शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ है। इसके बाद ही चंद्रभान ने चांदनी के सीने से सटाकर तमंचे से गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों से पूछताछ के बाद ही विवाद का असली कारण सामने आएगा। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्ची के सिर से उठा साया
पिता ने आवेश में आकर यह नहीं सोचा कि उनकी दो साल की बेटी सृष्टि का क्या होगा। सृष्टि के सिर से एक साथ मां-पिता दोनों का साया उठ गया। वारदात के वक्त सृष्टि घर के बाहर खेल रही थी। बेटी व दामाद की मौत के बाद दुर्गा अपनी दो साल की नातिन को गोद में लिए बिलखती रही।

सजायाफ्ता पति से दूरी बनाने की मिली सजा
सीओ मलिहाबाद के मुताबिक, चंद्रभान उन्नाव जिले केआसीवन थाने में 2015 में हुए अपहरण व हत्या के मामले में आरोपी था। पुलिस ने उसी समय उसे गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने चांदनी से शादी की। चंद्रभान को कोर्ट ने सजा सुनाई थी, तभी से वह जेल में था। एक साल पहले वह जमानत पर रिहा हुआ। तभी से पत्नी चांदनी उससे दूरी बनाने लगी थी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed