{"_id":"5f56574a8ebc3e36c16abb03","slug":"after-killing-his-wife-in-sitapur-the-body-was-dumped-in-a-safety-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में पत्नी की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में पत्नी की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में डाला
Mon, 07 Sep 2020 09:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात हुई विवाहिता की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि हत्यारोपी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसकी लाश को सेफ्टी टैंक में डाल दिया। वारदात अंजाम देने के बाद वह अपनी मासूम बेटी को लेकर अपने गांव भाग गया था।
हरगांव थाना क्षेत्र के मुद्रासन गांव निवासी वेद प्रकाश अपनी 23 वर्षीय पत्नी रोशनी वर्मा व चार साल की बेटी के साथ कुछ महीने से लहरपुर कस्बे के मोहल्ला लवकुश नगर में रहता था। यहां रविवार को उसकी पत्नी रोशनी वर्मा की मौत हो गई थी। मृतका के पिता रामप्रवेश ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था।
घटना को लेकर मृतका के पिता रामप्रवेश ने अपने दामाद और दामाद के भाई सर्वेश, संजय, राजू, विवेक, अनुज कुमारी पत्नी सर्वेश को नामजद किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी सिलसिलेे में सोमवार को लहरपुर कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के रमवापुर के पास से हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।