पार्टी और साइकिल पर कब्जा मिलने के बाद मुलायम से मिलने पहुंचे अखिलेश
फैसला आने के बाद अखिलेश यादव के घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। समर्थकों ने नारेबाजी की। माहौल को देखते हुए सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा, नेता जी हमेशा हमारे साथ हैं। वहीं रामगोपाल यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि महागठबंधन होगा लेकिन इस पर फैसला अखिलेश यादव होंगे।