{"_id":"6864e16377f8d0d2b701428e","slug":"after-eating-food-restaurant-goons-set-on-fire-there-dispute-over-asking-bill-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: खाना खिलाने के बाद बिल के रुपये मांगे तो रेस्टोरेंट में लगा दी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: खाना खिलाने के बाद बिल के रुपये मांगे तो रेस्टोरेंट में लगा दी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
Wed, 02 Jul 2025 01:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:47 PM IST
सार
गोमतीनगर विस्तार में दरबार रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल मांगने पर नशे में धुत दबंगों ने विवाद किया और रेस्टोरेंट बंद होने के बाद तड़के उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भागे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-चार में खाने के बिल के रुपये मांगने पर दबंगों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी। इसके मालिक कन्नौज के ठठिया निवासी अभि यादव ने गोमतीनगर विस्तार थाने में संपत्ति को आग से नुकसान पहुंचाने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
अभि यादव के मुताबिक 29 जून की रात करीब एक बजे एसयूवी से कुछ लोग नशे में उनके रेस्टोरेंट 'दरबार' पहुंचे। खाना खाने के बाद स्टाफ ने बिल का भुगतान करने के लिए कहा तो विवाद करने लगे। इस पर अभि यादव ने समझाया, पर युवक रेस्टोरेंट को बंद कराने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Circle Rate: अब जमीन, मकान, दुकान खरीदना होगा और महंगा, प्रशासन ने 10 वर्ष के बाद जारी किया नया डीएम सर्किल रेट
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: मां से मिलने पहुंची राजा भैया की पत्नी तो नहीं खुला गेट, जमकर किया हंगामा, बुलानी पड़ी फोर्स
अभि ने बताया कि इसके बाद कर्मचारियों ने होटल बंद किया और उसी में सो गए। सोमवार तड़के 4:30 बजे एक कर्मचारी की आंख खुली तो देखा कि उस पर डीजल जैसा कुछ पड़ा हुआ है और रेस्टोरेंट से आग की लपटें निकल रही थीं। आनन-फानन उसने अन्य कर्मचारियों को जगाया और सभी ने भागकर जान बचाई। अभि यादव ने बताया कि एक कर्मचारी ने देखा कि एसयूवी और स्कूटी पर सवार होकर दबंग भाग रहे थे। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।