फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after denied to sex from lady, man kidnap her child

महिला ने संबंध बनाने से किया इनकार तो शोहदे ने मासूम बेटे का कर लिया अपहरण

Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
after denied to sex from lady, man kidnap her child
लखनऊ। एक शोहदे ने महिला से संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाया। महिला ने इनकार कर दिया तो उसके तीन साल के बेटे को अगवा कर लिया और परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी। महिला की गुहार पर वन स्टॉप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) व गोमतीनगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन साल के मासूम को दुबग्गा से सुरक्षित बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार में एक राज मिस्त्री अपने परिवार के साथ रहता है। राज मिस्त्री की पत्नी को उसका ही एक परिचित गोलू कई महीनों से परेशान कर रहा था। वह आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और विरोध पर धमकाता था। शनिवार दोपहर राज मिस्त्री काम पर गया था। उसकी पत्नी तीन साल के मासूम बेटे के साथ घर पर थी। इसी बीच गोलू घर में घुसा। उसने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला के तीन साल के बेटे को अगवाकर धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

समाजसेवियों के जरिए वन स्टॉप पहुंची पीड़िता
मामले की जानकारी इलाके में रहने वाले अरुण प्रताप सिंह व पीयूष दुबे को हुई। दोनों समाजसेवी हैं। दोनों ने तत्काल वन स्टॉप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) की प्रशासनिक अधिकारी अर्चना सिंह से शिकायत की। वन स्टॉप सेंटर ने योगिता, अमृता और महिला सिपाही नीलम की रेस्क्यू टीम बनाई। इसके बाद राज मिस्त्री की पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि गोलू पड़ोस में ही रहता था। अब कृष्णानगर इलाके में स्थित आशा राम बापू आश्रम के पास कहीं रहता है। रेस्क्यू टीम ने छापा मारा तो वहां नहीं मिला। इसके बाद गोलू की लोकेशन वीआईपी रोड स्थित आसूदाराम आश्रम के पास मिली। टीम वहां पुलिस के साथ पहुंची। गोलू वहां से भी भाग निकला। देर रात गोलू की लोकेशन दुबग्गा में मिली। टीम ने वहां छापा डाला तो गोलू पकड़ा या। गोलू के पास से ही राजमिस्त्री के तीन साल के बेटे को बरामद कर लिया गया। गोमतीनगर विस्तार थाने में आरोपी गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा के मुताबिक, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed