फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After CBSE, schedule of UP board exam will be decided: Dr. Dinesh Sharma

सीबीएसई के बाद तय होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम : डॉ. दिनेश शर्मा

Wed, 23 Dec 2020 09:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
After CBSE, schedule of UP board exam will be decided: Dr. Dinesh Sharma
Exam - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 का कार्यक्रम केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की हरी झंडी के बाद तय किया जाएगा। प्रदेश के 45 लाख विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को यूपी बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार है। 
विज्ञापन


प्रदेश में बीते वर्ष फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थी और मार्च के दूसरे सप्ताह में परीक्षाएं  समाप्त हुई थी। शैक्षिक सत्र 2020-21 में कोरोना संक्रमण के कारण अप्रैल से 19 अक्तूबर तक कक्षाओं का संचालन नहीं किया गया। केवल ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए ही पठन-पाठन हुआ है। उसके बाद कक्षाओं का संचालन शुरू होने के बाद भी विद्यालयों में सामान्य दिनों की तरह पठन-पाठन नहीं हो रहा है। आमतौर पर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम अक्तूबर तक घोषित कर दिया जाता है। लेकिन इस साल अब तक परीक्षा  कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जनवरी का महीना नजदीक आने के साथ ही विद्यार्थियों में परीक्षा कार्यक्रम को लेकर चिंता बढ़ गई है। विद्यार्थी और उनके अभिभावक बोर्ड परीक्षा के लिए प्रयागराज स्थित बोर्ड दफ्तर से लेकर लखनऊ स्थित निदेशालय तक लगातार पूछताछ कर रहे हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों का मानना था कि मंगलवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से सीबीएसई की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। तो उसके बाद यूपी  बोर्ड की ओर से भी कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। मंत्रालय की ओर से फरवरी तक परीक्षा नहीं कराने का तो एलान किया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया है कि परीक्षाएं कब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए मानव संसाधन मंत्री से बात करने के बाद कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। विभाग के सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा विभाग में यह सैद्धांतिक निर्णय किया गया है कि कोरोना संक्रमण के बीच सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित होने के बाद उसके आधार पर ही यूपी बोर्ड का भी कार्यक्रम घोषित किया जाए। ताकि यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाएं समानांतर या उससे पहले संचालित कराई जा सके।


केंद्र की हरी झंडी का इंतजार क्यों
शिक्षा विभाग के जानकारों का कहना है कि यूपी बोर्ड और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में कोई संबंध नहीं है। पिछले शैक्षिक सत्र में भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय पर हुई थी, जबकि सीबीएसई की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के कारण समय पर नहीं हो सकी थी। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए  परीक्षा केंद्र सहित सभी व्यवस्थाएं सीबीएसई से अलग है। जानकारों का मानना है कि यूपी बोर्ड अपने संसाधनों से बोर्ड परीक्षा समय पर संपन्न करा सकता है तो केंद्र की हरी झंडी का इंतजार क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed