{"_id":"695594033d718f89c2089264","slug":"after-an-argument-with-her-husband-she-hanged-herself-lucknow-news-c-13-knp1002-1540108-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पति से कहासुनी के बाद लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पति से कहासुनी के बाद लगा लिया फंदा
Thu, 01 Jan 2026 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
चांदनी की फाइल फोटो।
लखनऊ। मड़ियांव की मायावती कॉलोनी की चांदनी (25) ने पति से विवाद के बाद बुधवार दोपहर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर इंस्पेक्टर मड़ियांव व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आईआईएम रोड स्थित मायावती कॉलोनी निवासी चांद पत्नी चांदनी (25) व दो बच्चों आलिया (4) व अली (2) के साथ घर के प्रथम तल पर रहते हैं। भूतल पर दो भाई व मां उम्मतुल रहती हैं। वह पेशे से चालक हैं। परिजनों के मुताबिक सुबह ड्यूटी पर जाते समय किसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। फिर चांद ड्यूटी पर गाड़ी चलाने चले गए। दोपहर करीब दो बजे उम्मतुल चांदनी के कमरे में गईं तो उनका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि चांदनी की शादी मार्च 2018 में हुई थी। घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।