{"_id":"5ee7d9008ebc3e430a0ca90a","slug":"after-1-february-expired-learning-dl-now-valid-till-30th-september38","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक फरवरी के बाद एक्सपायर लर्निंग डीएल अब 30 सितंबर तक वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फरवरी के बाद एक्सपायर लर्निंग डीएल अब 30 सितंबर तक वैध
Tue, 16 Jun 2020 04:49 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
परिवहन विभाग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को बड़ी सहूलियत देने जा रहा है। जिनके एक फरवरी के बाद लर्निंग डीएल एक्सपायर हो गए, अब वे 30 सितम्बर तक वैध हो गए हैं। ऐसे आवेदन अब सीधे परमानेंट डीएल के लिए आवेदन कर टाइम स्लॉट ले सकेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक बड़ी तादाद में ऐसे आवेदक हैं जिनके लर्निंग डीएल की वैधता एक फरवरी के बाद लॉकडाउन में खत्म हो गई। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने ऐसे लाइसेंस की वैधता बढ़ाने के लिए एनआईसी को निर्देश दिया है, जिससे 30 सितंबर के पहले लर्निंग आवेदकों को परमानेंट डीएल आवेदन की सुविधा दी जा सके। इससे लर्निंग डीएल के आवेदकों की फीस की बचत होगी।

Trending Videos
डीएल के लिए आज से आवेदन
विभाग मंगलवार से लखनऊ सहित प्रदेश के 23 जिले में लर्निंग डीएल को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसमें पुराने डीएल के नवीनीकरण, नए स्थायी डीएल, डुप्लीकेट लाइसेंस, पता परिवर्तन लाइसेंस के आवेदन कर शामिल होंगे।