फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Afraid of failing, a Class 11 student hanged herself

Lucknow News: फेल होने के डर से 11वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा

Sun, 29 Mar 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Afraid of failing, a Class 11 student hanged herself
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। हसनगंज में शुक्रवार शाम 11वीं के आने वाले रिजल्ट को लेकर परेशान छात्रा ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

हसनगंज के राजीव गांधी नगर में अरविंद सोनकर पत्नी सपना और बेटी लीजा (16) के साथ रहते हैं और निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। अरविंद ने बताया कि बेटी ने लालबाग इंटर कॉलेज से 11वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट आने वाला था। फेल होने के डर से बेटी काफी परेशान रहती थी। वह डिप्रेशन में चली गई थी। शुक्रवार शाम पत्नी बेटी के कमरे में पहुंची तो वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। पत्नी ने बेटी को नीचे उतारकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed