फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   affordable housing scheme for poors in lucknow

लखनऊ में मिलेंगे बेहद सस्ते फ्लैट्स, जानें कीमत और डि़टेल

Thu, 17 Dec 2015 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Dec 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
affordable housing scheme for poors in lucknow

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में 520 गरीब आवासों की स्कीम लॉन्च कर दी गई है। इसमें फ्लैटों की कीमत 5.98, 10.47 और 11.06 लाख रुपये है। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के ये आवास ओमेक्स की इंटीग्रेटेड टाउनशिप में लोगों को मिल सकेंगे।

विज्ञापन


इसमें ईडब्ल्यूएस के लिए सालाना 1.20 लाख और एलआईजी के लिए 2 लाख रुपये वार्षिक आय होना आवश्यक है। इससे अधिक आय सीमा वाले लोग इन आवासों के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


आवेदन के दौरान आवेदकों को आवास न होने का शपथपत्र और आय प्रमाणपत्र देना पड़ेगा। आवेदन के बाद एलडीए की देखरेख में इन आवासों की लॉटरी होगी।

गोमती नगर विस्तार में ओमेक्स की इंटीग्रेटेड टाउनशिप शहीद पथ के पास है। यहां लंबे समय से गरीब आवासों की लॉन्चिंग का इंतजार लोग कर रहे थे। एलडीए की ओर से बताया गया है कि, मुख्यमंत्री और शासन की प्राथमिकता को देखते हुए इन आवासों की लांचिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेंगे फॉर्म

affordable housing scheme for poors in lucknow

27.78 वर्ग मीटर बिल्टअप एरिया के ईडब्ल्यूएस फ्लैट होंगे। जबकि, 37.90 और 40.04 वर्ग मीटर बिल्टअप एरिया के एलआईजी फ्लैटों की कीमत क्रमश: 4.98, 10.47 और 11.06 लाख रुपये तय की गई है। 280 एलआईजी और 240 ईडब्ल्यूएस आवास बनाए जाएंगे।

इन फ्लैटों के पंजीकरण फार्म राजभवन के नजदीक स्थित एक्सिस बैंक से 16 जनवरी तक लोग प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा ओमेक्स की वेबसाइट से भी पंजीकरण फार्म डाउनलोड किए जा सकेंगे।

इन फ्लैटों को भूकंपरोधी तकनीक से बनाया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए पार्क भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed