महंगे फ्लैट्स की डिमांड कम होने पर लखनऊ में आई ये बेहद सस्ती स्कीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता खत्म होने के बाद आवेदन फार्म जारी कर दिए जाएंगे। डेढ़ हजार से अधिक फ्लैटों की चार मल्टीस्टोरी हाउसिंग योजनाएं नगर निगम शहर में ला रहा है। उनमें तीन पारा क्षेत्र में हैं और एक रायबरेली रोड पर ओमेक्स के पास औरंगाबाद खालसा गांव मे है।
पारा की जो तीन योजनाएं हैं, उनमें दो तो छह-छह मंजिला तक हैं और एक जी प्लस थ्री व डुप्लेक्स योजना है। इसके साथ ही औरंगाबाद खालसा की जो योजना है, उसमें आठ मंजिला तक निर्माण किया जाएगा।
नगर निगम की ये योजनाएं स्ववित्त पोषित पर आधारित हैं। इनका निर्माण आवंटियों के पैसे से ही किया जाएगा। शुरुआती कार्य के लिए नगर निगम ने सरकार से अर्थिक मदद मांगी थी। इस पर शासन की ओर से नया सवेरा योजना में नगर निगम को 21 करोड़ रुपये कर्ज के तौर पर दिए गए हैं। योजनाओं का मानचित्र भी एलडीए पास कर चुका है। ऐसे में अब सिर्फ योजनाओं के पंजीकरण का काम शेष है, जो अप्रैल में शुरू हो जाएगा।
छह से आठ लाख रुपये के फ्लैट अधिक होंगे
महंगे फ्लैटों की कम डिमांड के चलते नगर निगम की आने वाली मल्टीस्टोरी हाउसिंग योजनाओं में आम आदमी की पहुंचा वाले छह से आठ लाख रुपये कीमत वाले वाले फ्लैट अधिक होंगे। पास हो चुकी 1500 फ्लैटों की चार योजनाओं में इनकी तादाद कम से कम 35 प्रतिशत रहेगी। पहले यह 20 प्रतिशत ही थी, जिसे बाद में प्रधानमंत्री आवास योजना को देखते हुए बढ़ाया गया है।
एलडीए, आवास विकास से कम होगी कीमत
नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसएफजेड जैदी का कहना है कि नगर निगम के फ्लैट एलडीए और आवास विकास परिषद से सस्ते होंगे। उनकी तुलना में रेट करीब 20 से 30 प्रतिशत तक कम होगा। इससे फ्लैट बिकने में कोई समस्या नही होगी, क्योंकि नगर निगम नो प्रॉफिट नो लॉस पर काम कर रहा है। एलडीए और आवास विकास निर्माण लागत में 10 प्रतिशत से अधिक कास्ट अतिरिक्त जोड़ते हैं, जो कि नगर निगम नहीं जोड़ेगा।
3500 रुपये प्रति वर्ग फीट होगी जमीन की कीमत
नगर निगम की योजनाओं में फ्लैट की कीमत एलडीए और आवास विकास से करीब 700 रुपये वर्ग फीट कम होगी। आर्किटेक्ट और कंसल्टेंट की रिपोर्ट के बाद नगर निगम ने यह साफ कर दिया है कि उसके फ्लैट की कीमत 3300 से 3500 रुपये प्रति वर्ग फीट तक होगी। नगर निगम का एक हजार वर्ग फीट का फ्लैट 33 से 35 लाख का पड़ेगा जबकि अभी एलडीए और आवास विकास के इतने ही बड़ेफ्लैट 40 से 42 लाख रुपये के पड़ रहे हैं।
किस योजना में कितने फ्लैट
पारा-वन योजना -126
पारा-टू योजना- 344
पारा डुप्लेक्स योजना-294
औरंगाबाद खालसा-721