फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advocates beat a man in court

कचहरी में गोली चलने की सूचना पर हड़कंप, वकीलों ने बनाया बंधक, पीटा

Thu, 31 Jan 2019 03:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Jan 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
advocates beat a man in court
गोली चलने की सूचना पर कचहरी में मची अफरातफरी - फोटो : amar ujala
लखनऊ के वजीरगंज स्थित सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर अधिवक्ता पर गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक युवक को वकील के चेंबर से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक वकीलों ने उसे बंधक बनाया था। देर शाम दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को प्रयागराज के हड़िया के घाटूपुर निवासी जावेद परिवारीजनों के साथ मामले में पैरवी पर आया था। ढाई बजे वह कोर्ट से निकलकर परिसर में एक वकील के चेंबर के पास पहुंचा। इसी बीच मसरूर अहमद और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और यह कहते हुए हमला कर दिया कि उसने गोली चलाई।
विज्ञापन


मसरूर का आरोप है कि जावेद ने तमंचे से फायर किया और गोली उसके कंधे को छूती हुई निकली। इस पर वकील हमलावर हो गए। जावेद जान बचाने को एक वकील के चेंबर में जा घुसा। वहीं, कुछ वकीलों ने उसे बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर मसरूर और जावेद के पक्ष में कुछ वकील गुट बनाकर हंगामा करने लगे। इस बीच गोली चलने की सूचना पर वजीरगंज के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नुरूल हुदा खान पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराया और जावेद को थाने लेकर पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक देर शाम जावेद के पक्षकार वकील मधुकर मिश्रा साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने तहरीर दी कि जावेद का मुकदमा अवर सिविल जज (जू.डि.) में लगा था। इसकी पैरवी पर वह आया था। इसी बीच कुछ वकीलों ने जावेद को घेर लिया और पीटने लगे।

काफी देर तक वह बाहर नहीं मिला तो उसके मोबाइल पर कॉल करनी शुरू की। कुछ देर बाद वकील मिर्जा फजल अली बेग ने कॉल रिसीव की और कहा कि जावेद उनके चेंबर में है। तुमसे भी बात करनी है। जब मधुकर उनके चेंबर में पहुंचे तो वहां मिर्जा फजल बेग, उनका बेटा अकरम अली व छह-सात वकील जावेद को बंधक बनाकर पीट रहे थे।

विरोध किया तो मिर्जा फजल बेग ने अपनी पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। हालांकि फायर मस होने से वह बच गए। उन्होंने दोबारा फायर किया, लेकिन संयोगवश गोली नहीं लगी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं, मसरूर अहमद ने तहरीर में कहा कि जावेद की बहन से उनके भाई की शादी हुई है।

कुछ दिन बाद से दोनों में नहीं बनी। इसका मुकदमा चल रहा है। इस दौरान जावेद गुस्से में कचहरी पहुंचा और उसे निशाना बनाते हुए तमंचे से फायर किया। हालांकि गोली उनके कंधे को छूती हुई निकल गई। प्रभारी निरीक्षक नुरूल हुदा खान के मुताबिक गोली चलने की सूचना गलत है। जावेद के पास से कोई तमंचा नहीं मिला है। हालांकि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जावेद पुलिस की हिरासत में है। सभी घायलों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed