{"_id":"603fef6e8ebc3ec39e72a282","slug":"advocate-of-awadh-bar-will-not-work-today-lucknow-news-lko567783410","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध बार के वकील आज भी नहीं करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध बार के वकील आज भी नहीं करेंगे काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट लखनऊ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने समेत जीएसटी, शिक्षा व कंपनी लॉ अपीलेट अधिकरण लखनऊ में बनाने की मांग को लेकर अवध बार एसोसिएशन के वकीलों की हड़ताल 4 मार्च तक बढ़ गई है।
नतीजतन अधिवक्ता बृहस्पतिवार को भी अदालती काम नहीं करेंगे। यह प्रस्ताव बुधवार को एसोसिएशन की बैठक में पारित किया गया।
गौरतलब है कि अधिवक्ता 24 फरवरी से न्यायिक कार्य से विरत चल रहे हैं। अवध बार के अध्यक्ष एचजीएस परिहार ने बताया कि हाईकोर्ट लखनऊ पीठ का क्षेत्राधिकार बढ़ाए जाने की मांग का भी प्रस्ताव पारित किया गया है।
इससे पहले हाईकोर्ट के गेट नं 6 पर वकीलों ने सभा कर धरना दिया। इतना ही नहीं, वकीलों ने दोपहर दो बजे हाईकोर्ट से 1090 चौराहे तक दुपहिया व चौपहिया वाहन रैली भी निकाली।
विज्ञापन
इसके बाद प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की। महासचिव शरद पाठक ने बताया कि अगली रणनीति 4 मार्च को अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद तय की जाएगी।
वकीलों की हड़ताल की वजह से अधिकांश मुकदमे फिर से अगली तारीख के लिए बढ़ गए। इससे वादकारियों को मायूस होना पड़ा।
समतामूलक से गोल्फ क्लब चौराहे तक लगा जाम
वकीलों की वाहन रैली के चलते बुधवार को समतामूलक चौराहे से लेकर गोल्फ क्लब चौराहे तक जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एहतियात के तौर पर इन दोनों चौराहों के साथ ही 1090 चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।