वकील हत्याकांड: बौखलाए वकील, सड़कों पर उत्पात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील निखिलेंद्र की हत्या के विरोध में वकीलों ने गुरुवार को लखनऊ में जगह-जगह पर उत्पात मचाया। वकीलों ने जगह-जगह तोड़फोड़कर जाम लगाया।
पीजीआई थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार देर शाम कोर्ट से लौट रहे वकील पर बम से हमला किया था जिसमें वकील निखिलेंद्र कुमार की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, वृंदावन योजना के सेक्टर-5 निवासी वकील निखिलेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ निखिल (35) बुधवार शाम 7 बजे कोर्ट से बाइक पर सवार होकर कोर्ट से लौट रहे थे।
घर से करीब 20 मीटर दूर मोड़ पार करते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर बम से हमला कर दिया था। दस सेकेंड के अंतराल में दो धमाकों से घबराए लोग अपने घरों से निकले।
दो धमाकों से इलाका दहल उठा। गंभीर रूप से घायल वकील ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। विस्फोट के बाद से इलाके में दहशत है।
पब्लिक से अभद्रता, तोड़फोड़ और पथराव
मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने सड़क के बाहर हंगामा कर दिया। हत्याकांड से गुस्साए वकीलों ने गुरुवार सुबह सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया।
वकीलों ने जगह-जगह जाम लगा दिया। शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ की। परिवर्तन चौक पर वकीलों ने शराब पीकर बवाल किया। जाम से शहर के लोग बेहाल हैं। डीएम आवास पर लोगों को रोका जा रहा है।
वकीलों ने पब्लिक को भी नहीं बख्शा, भीड़ के साथ हाथापाई और महिलाओं के साथ अभद्रता की।