{"_id":"6094df5d8ebc3ebced7bb545","slug":"advisory-committee-should-formulate-an-effective-strategy-for-kovid-control-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड नियंत्रण की प्रभावी रणनीति बनाए सलाहकार समिति : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड नियंत्रण की प्रभावी रणनीति बनाए सलाहकार समिति : योगी
Fri, 07 May 2021 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 May 2021 12:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिए गठित सलाहकार समिति के सदस्यों को भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण, बचाव, उपचार की कार्ययोजना रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिए गठित सलाहकार समिति के सदस्यों को भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण, बचाव, उपचार की कार्ययोजना रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समिति कोविड-19 के संबंध में रोज बैठक करे। अपनी रिपोर्ट, सुझाव से स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग को अवगत कराए। इसकी एक प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार शाम को समिति के साथ वर्चुअल वार्ता की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सलाहकार समिति कोविड ट्रीटमेंट, प्रोटोकॉल और अन्य सुझावों की प्रदेश सरकार सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों व अस्पतालों को जानकारी दे। अपील, संदेशों, पैनल डिस्कशन के माध्यम से कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में समाज को जागरूक करें। सभी को कोविड प्रोटोकाल और गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी प्रेरित करें। इससे कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 करोड़ की आबादी है। आज प्रदेश में ढाई से तीन लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाने की क्षमता विकसित हो गई है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित के बारे में पता चलते ही डॉक्टर बताएं कि पॉजिटिव पाए जाने पर किसे ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की जरूरत है। किसे होम आइसोलेशन की आवश्यकता है और किसे अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति 300 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 843 मीट्रिक टन तक की गई है। आईआईटी और आईआईएम जैसी 7 संस्थाओं से ऑक्सीजन ऑडिट कराया जा रहा है। हमें यह देखना होगा कि ऑक्सीजन व वैक्सीन का बर्बादी न हो।
विज्ञापन
वर्चुअल बैठक में यह हुए शामिल
मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. आरके धीमान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. विपिन पुरी, डॉ.एके सिंह, डॉ. राकेश कपूर, डॉ. आरके सिंह, डॉ. आलोक नाथ, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ राकेश गुप्ता, डॉ. वीपी सिंह, निदेशक आईएमएस बीएचयू, प्रदेश अध्यक्ष आईएमए, स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता भी शामिल हुए।