फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admit card for B ed exam.

यूपी बीएड परीक्षा के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Sat, 09 Apr 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Apr 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Admit card for B ed exam.

सूबे के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड शुक्रवार शाम से डाउनलोड करने की सुविधा दे दी गई है।

विज्ञापन


परीक्षा के आयोजक लखनऊ विवि ने वैसे तो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 10 अप्रैल की तिथि दी थी, लेकिन दो दिन पहले ही यह सुविधा मुहैया करा दे दी गई।

परीक्षा के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि तकनीकी टीम ने डॉ. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को इसका सफल ट्रायल किया। प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल को सूबे 600 केंद्रों पर होगी। इसमें 3,03,032 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह संख्या गत वर्ष की तुलना करीब सवा लाख अधिक है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी http://upbed.nic.in वेबसाइट पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि लिखकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई अपनी पंजीकरण संख्या भूल गया है तो नाम और जन्म तिथि के माध्यम से पंजीकरण संख्या वेबसाइट पर ही जान सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश

Admit card for B ed exam.

एडमिट कार्ड पर परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर केवल काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करेंगे। ओएमआर पर किसी भी तरह की कटिंग या वाइटनर का प्रयोग करने पर उसे रद्द कर दिया जाएगा।

फोटो नहीं तो ले जानी होगी आईडी कार्ड
जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर फोटो नहीं लगा होगा, उन्हें परीक्षा केंद्र पर एक रंगीन पासपोर्ट फोटो और कोई भी सरकारी पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि ले जाना होगा। जो अभ्यर्थी ऐसा नहीं करेंगे उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed