फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission will start in kendriya vidyalaya

लखनऊ : केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से, सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज

Mon, 28 Feb 2022 08:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 28 Feb 2022 08:06 AM IST
सार

कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन करने का मौका सोमवार शाम पांच बजे तक है। कक्षा सात में केवल बालक और कक्षा नौ में बालक समेत बालिकाएं दाखिला ले सकती हैं। आवेदन विलंब शुल्क के साथ स्वीकार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Admission will start in kendriya vidyalaya
केंद्रीय विद्यालय

विस्तार

केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा एक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो रही है। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन है। अभिभावक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध लिंक से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


वेबसाइट पर ऐप का लिंक भी है, जिसे डाउनलोड कर भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। दाखिले संबंधी पूरी प्रक्रिया व नियम वेबसाइट पर है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

केवी गोमतीनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 मार्च शाम सात बजे तक है। अर्ह छात्रों की पहली सूची 25 मार्च को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट रिक्त रहने पर दूसरी सूची एक अप्रैल और तीसरी सूची आठ अप्रैल को जारी की जाएगी। 11वीं को छोड़कर कक्षा दो से अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया आठ अप्रैल से 16 अप्रैल तक होगी। प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑफलाइन होगी। चयनित छात्रों की सूची 21 अप्रैल को जारी होगी और 22 से 28 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया होगी। दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 जून है। 11वीं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बोर्ड रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद शुरू होगी।

लखनऊ में 10 केंद्रीय विद्यालय
केवी आईआईएम, केवी अलीगंज, केवी गोमती नगर, केवी आरडीएसओ, केवी कैंट, केवी एएमसी, केवी एसजीपीजीआई, केवी सीआरपीएफ, केवी एएफएस बीकेटी और केवी एएफएस ममोरा।

दाखिले की उम्र में बदलाव
इस बार केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दाखिला लेने वाले बच्चों की आयु में बदलाव किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा निर्धारित आयु सीमा को लागू किया गया है। कक्षा एक में दाखिले के लिए गत वर्ष तक न्यूनतम आयु पांच वर्ष निर्धारित थी। इस बार से 31 मार्च तक बच्चे की उम्र न्यूनतम छह वर्ष होनी जरूरी है।


यह है दाखिले की आयु सीमा
कक्षा आयु सीमा (वर्ष)

1 6-8
2 6-8
3 7-9
4 8-10
5 9-11
6 10-12
7 11-13
8 12-14
9 13-15
10 14-16

सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज
बब स्कूल की वेबसाइट www.upsainikschool.org से ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा और दाखिले के लिए आगे का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर बनाई गई मेरिट के बाद साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण की अंतिम सूची के उपरांत किया जाएगा। पहले अंतिम सूची 25 फरवरी को जारी होनी थी। कक्षा सात में दाखिले के लिए बच्चे का जन्म दो जुलाई 2009 से एक जनवरी 2012 तक के मध्य होना चाहिए। वहीं कक्षा नौ में दाखिले के लिए बच्चे का जन्म दो जुलाई 2007 से एक जनवरी 2010 तक के मध्य होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed