फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission process starts in lucknow university for undergraduate

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश के लिए आज से आवेदन

Sat, 02 Apr 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
admission process starts in lucknow university for undergraduate
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार दो अप्रैल से नए सत्र 2022-23 की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। विवि प्रशासन ने शुक्रवार को एडमिशन ब्रोशर अपनी वेबसाइट lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दिया है। इस साल भी प्रवेश आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के निर्देश के अनुसार स्नातक व स्नातक प्रोफेशनल कोर्सों के लिए प्रवेश आवेदन दो अप्रैल से 31 मई तक होंगे। प्रवेश परीक्षा 15 से 25 जून के बीच और परिणाम 10 जुलाई को जारी किया जाएगा। पहले चरण की काउंसिलिंग 12 से 15 जुलाई के बीच, दूसरे चरण की 18 से 23 जुलाई व तीसरे चरण की 26 से 31 जुलाई के बीच होगी।
विज्ञापन

स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए एनईपी, बीएससी मैथ्य एनईपी, बीएससी बायो एनईपी, बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, शास्त्री, एलएलबी इंटीग्रेटेड, बीवीए, बीएफए, बीए-बीएससी इन योगा, बैचलर ऑफ नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज, बीवोक रिन्यूवेबल एनर्जी, डीफार्मा, बीएससी एग्रीकल्चर, बीजेएमसी व बीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन होंगे। वहीं सामान्य, ओबीसी, डीडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये है। वहीं, स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रमों बीबीए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस, बीसीए के लिए आवेदन शुल्क क्रमश: 1000 व 500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा का फार्मेट एमसीक्यू होगा। इसमें 100 सवाल होंगे। प्रत्येक सवाल दो नंबर का होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए भी सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इसके अनुसार तैयारी कर सकते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि विद्यार्थी प्रवेश आवेदन के समय अपना ही चालू मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी दें। क्योंकि प्रवेश संबंधित सभी पत्राचार इसके माध्यम से ही किया जाएगा और अपडेट सूचनाएं भी इसी नंबर व मेल पर भेजी जाएंगी।

पीजी के प्रवेश आवेदन 11 से
विश्वविद्यालय के परास्नातक कोर्सों के प्रवेश आवेदन 11 अप्रैल से 10 जून तक होंगे। प्रवेश परीक्षा एक से 10 जुलाई के बीच होगी और परिणाम 20 जुलाई को जारी होगा। काउंसिलिंग का पहला चरण 30 जुलाई से शुरू होगा। जल्द ही इसके भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed