फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission in llb oners in Shia college

Lucknow News: शिया में एलएलबी ऑनर्स, कालीचरण में होंगे बीएससी के दाखिले

Sun, 28 May 2023 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Admission in llb oners in Shia college
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। इस दौरान कई कॉलेज नए पाठ्यक्रम भी शुरू कर रहे हैं। इसके लिए लविवि ने इन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की टीम ने इन कॉलेजों का दौरा भी कर लिया है। कार्यपरिषद से स्वीकृति के बाद इनके कोर्सो में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नए सत्र 2023-24 में शिया पीजी कॉलेज, कालीचरण पीजी कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सुभाष चंद्र बोस राजकीय कन्या महाविद्यालय अपने यहां यूजी, पीजी में कई नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए कॉलेजों में गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। उधर, नेशनल पीजी कॉलेज ने अपने यहां नए कोर्सों में दाखिले लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन






किस कॉलेज में कौन से नए कोर्स

शिया पीजी कॉलेज
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस शबीहे रजा बाकरी ने बताया कि नए सत्र से एलएलबी पांच वर्ष, बीएजेएमसी, एमए हिंदी, एमए एजुकेशन व एमए पॉलिटिकल साइंस विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की योजना है। इसकी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की स्वीकृति के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कालीचरण पीजी कॉलेज

प्राचार्य चंद्रमोहन उपाध्याय ने बताया कि नए सत्र से फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, कंप्यूटर साइंस, जूलॉजी, बॉटनी में बीएससी तथा बीबीए की पढ़ाई शुरू कराने की योजना है। इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया जा चुका है। अब कार्य परिषद से स्वीकृति मिलने की देरी है।



अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज

प्राचार्य प्रो. बीना राय ने बताया कि यहां नए सत्र से एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए एजुकेशन और एमए जियोग्राफी की पढ़ाई शुरू कराने की योजना है। इसके लिए लविवि की टीम ने मानकों की जांच भी कर ली है। अब सिर्फ अनुमति मिलना बाकी है।



सुभाष चंद्र बोस कन्या महाविद्यालय

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनुराधा तिवारी ने बताया कि नए सत्र से कॉलेज में एमकॉम, एमए इंग्लिश पाठ्यक्रम शुरू कराने की योजना है। कार्य परिषद से मंजूरी के बाद इसमें आवेदन प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।




नेशनल पीजी कॉलेज

प्राचार्य देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज में बीबीए डिजिटल मार्केटिंग, एमएससी केमिस्ट्री और एमए पब्लिक हेल्थ पाठ्यक्रम शुरू हुए हैं। इनके लिए कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने के अलावा ऑफलाइन भी फॉर्म लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed