{"_id":"63734954c70cc11574139846","slug":"admission-case-in-ayush-college-notice-to-the-managers-principals-of-23-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष कॉलेज में दाखिला प्रकरण : 23 कॉलेजों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को नोटिस, संस्थानों पर एसटीएफ का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष कॉलेज में दाखिला प्रकरण : 23 कॉलेजों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को नोटिस, संस्थानों पर एसटीएफ का शिकंजा
Tue, 15 Nov 2022 01:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Nov 2022 01:58 PM IST
सार
प्रदेश के 54 आयुष कॉलेजों में बीते वर्ष हुए दाखिलों में 891 छात्रों को फर्जी तरीके से प्रवेश देने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश भी केंद्र को भेजी गई है।
विज्ञापन
एसटीएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलेज दाखिला हेराफेरी मामले में एसटीएफ ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जांच एजेंसी उन कॉलेजों पर शिकंजा कस रही है जहां 10 से ज्यादा फर्जी दाखिले हुए हैं। ऐसे 23 कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने संदिग्ध छात्रों के सभी दस्तावेज भी तलब किए हैं। इसके लिए कॉलेजों को एक सप्ताह का समय भी दिया गया है। जांच एजेंसी ने जिन 23 कॉलेजों को चिह्नित किया है उनमें ज्यादातर आयुर्वेद के हैं। इसके अलावा कुछ यूनानी मेडिकल कॉलेज भी सूची में शामिल हैं। ये शिक्षण संस्थान लखनऊ, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, सहारनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, महाराजगंज और फतेहपुर जिले के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के 54 आयुष कॉलेजों में बीते वर्ष हुए दाखिलों में 891 छात्रों को फर्जी तरीके से प्रवेश देने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश भी केंद्र को भेजी गई है।
विज्ञापन