फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission begin in BNA

बीएनए में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, नाट्य विधा में द्विवर्षीय डिप्लोमा के मांगे आवेदन

Fri, 13 May 2022 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Admission begin in BNA
बीएनए में प्रवेश प्रक्रिया शुरू। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
भारतेंदु नाट्य अकादमी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अकादमी ने नाट्य विधा में द्विवर्षीय डिप्लोमा के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों को अभिनय, निर्देशन, रंग तकनीक के साथ भारतीय व पाश्चात्य नाट्य साहित्य का सैद्धांतिक व व्यवहारिक व व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
निदेशक प्रोफेसर दिनेश खन्ना ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं, हिंदी व अंग्रेजी के अच्छे ज्ञान के साथ न्यूनतम दस नाट्य प्रस्तुतियों में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदनकर्ता का भारतीय व पाश्चात्य नाटकों पर गहन अध्ययन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यह पूर्णकालिक आवासीय पाठ्यक्रम है।
इस पाठ्यक्रम के लिए चयनित छात्र छात्राओं को सर्वसुविधा संपन्न छात्रावास, स्व वित्तपोषित मेस सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
आवेदन पत्र अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट www.bnalko.in से डाउनलोड कर 500 रुपये के ड्राफ्ट संग जमा किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है।
पांच शहरों में होगी परीक्षा
निदेशक प्रोफेसर दिनेश खन्ना ने बताया कि इस पाठ्यक्रम के लिए 20 सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा व साक्षात्कार 5 शहरों में आयोजित होंगे। वाराणसी में 12 जून, गोरखपुर में 14 जून, आगरा में 16 जून, मेरठ में 18 जून व लखनऊ में 20 जून को परीक्षा होगी। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार परीक्षा के लिए शहर का चयन कर सकते हैं। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की व्यवहारिक परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा। यह व्यवहारिक परीक्षा लखनऊ स्थित अकादमी में 27,27,28 व 29 जून को आयोजित होगी। व्यवहारिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शेयरिंग आधार पर ठहरने की व्यवस्था अकादमी कराएगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से अकादमी का सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed